प्रशांत मंडल
Also Read: प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती नवरात्र का भावपूर्ण समापन, नम आंखों से दी गई माँ दुर्गा को विदाई
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)तीन दिवसीय पल्स पोलियों अभियान की शुरुवात रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकेश बेसरा द्वारा 0से 5वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पीलाकर किया। इस दौरान डॉ मुकेश बेसरा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 22,110बच्चों को पोलियो पिलाने का लक्ष्य है।शत प्रतिशत पोलियो की खुराक अभियान को सफल बनाने के लिए128बूथ बनाया गया है। जिसको लेकर सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही बताया छूटे हुए 5वर्ष तक के बच्चें को दूसरे एवं तीसरे दिन कर्मियों द्वारा डोर टू डोर पोलियो की खुराक पिलाएंगे।







