प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़पोखर आम बागान के पास झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखण्ड कमिटी एक आवश्यक बैठक का सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चरण मुर्मू ने किया। वही मंच का संचालन प्रखंड सचिव जावेद आलम ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव शमिल हुए। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष समद अली व जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम शामिल हुए।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि आज देश मे लोकतंत्र की हत्या हो रही है।हमारा संविधान खतरे में है। केन्द्र की भाजपा सरकार देश की जनता की जेबे ढीली करवाकर अंबानी और अडानी की जेब भरने में मग्न है। हमारे नेता हेमंत सोरेन के ऊपर अत्याचार हो रहा है। इन सभी का बदला लेने का समय आ गया है। आप सभी इस चुनाव में अपने आस पड़ोस के लोगों को प्रेरित करें कि भारी से भरी संख्या में तीर कमान का बटन दबाकर विजय हांसदा को जिताने का काम करें।
वही जिला सचिव सुलेमान बास्की ने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासी व मूलवासियों के ऊपर लगातार जुल्म कर रही है। आज समय आ गया है कि वोट के माध्यम से आप सभी विजय हांसदा जी को जिताये ताकि वो दिल्ली जाकर हमारी बातों के पूरी ताकत से रख सकें। जिला उपाध्यक्ष समद अली ने अपने संबोधन में कहा कि आज इलेक्ट्रोल बॉन्ड के माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार ने बड़े बड़े उद्योगपतियों से अवैध तरीके से हजारो करोड़ की राशि अपने नाम करने का काम की है। देश का आदमी गरीबी की मार झेल रहा है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को जागरूक करें और महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा को भारी संख्या से जिताने का संकल्प लें।वही जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी के नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को षड्यंत्र के तहत जेल में डाल दिया गया है। उसे मालूम हो गया था कि हेमंत सोरेन जी के मुख्यमंत्री रहते उसे चुनाव में अपनी जमानत बचाना भी मुश्किल हो जाएगा। अब समय आ गया है कि हम झामुमो का हाथ मजबूत करे।
मौके पर जिला सह सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, प्रसाद हांसदा, समिएल, जालपा, महिला प्रखंड अध्यक्ष अन्ना हेम्ब्रम, मकबूल अंसारी, मुंशी टुडू, सगीर अंसारी, शेख फरीद, नेजाम अंसारी, हाजी अजीमुद्दीन, आबेदीन अंसारी, समलाल मड़ैया, जाकिर अंसारी, वसी हांसदा सहित सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष व सचिव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।






