Search

October 25, 2026 10:37 pm

दुकान में तोड़फोड़ एवं लूटपाट करने को लेकर पीड़ित ने कई लोगों के ऊपर थाना में कराया मामला दर्ज।

बजरंग पंडित

महेशपुर थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल गांव में बीते गुरुवार को गांव के दो व्यक्तियों के दुकान व घर में 20 से 25 की संख्या में लोगों ने तोड़फोड़ कर लूटपाट कर लेने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर दोनों पीड़ितों ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है। वही बलियाडंगाल गांव निवासी करुण प्रसाद साह ने बताया कि अपना किराना दुकान बलियाडंगाल हटिया में गुरुवार को लगाया था। जहां शाम को करुण प्रसाद साह ने दुकान में अपने ससुर भीम साह को बैठाकर काम के सिलसिले में अमड़ापाड़ा गये हुए थे। करीब शाम 6 बजे मालूम चला कि दुकान में 20 से 25 की संख्या में लोगों ने हटिया स्थित दुकान में लूटपाट कर ली गई है.
वही दूसरी ओर कुछ देर बाद बलियाडंगाल गांव निवासी सुरेंद्र साह के घर में लोगों ने तोड़फोड़ किया। मामले को लेकर सुरेंद्र साह ने बताया कि अचानक गांव के ही कन्हैया सिंह, जय सिंह, स्फुल्ला अंसारी, बामुनी सिंह सहित 15 से 20 अन्य लोगों ने घर मे घुसकर हंसुआ, लोहे का रॉड, लाठी डंडो के साथ गाली गलौज करते हुए तोड़फोड़ करने लगा। ओर कहने लगा कि तुमलोगों का सगेसम्बन्धियों ने हमलोगों का आदमी का हत्या कर दिया है। इसीलिए किसी को नहीं छोड़ेंगे। तुमलोग निकलो सभी को काटेंगे। वही पीड़ित परिवार ने डरे सहमे रह गए. और सभी लोगों ने घर मे 5तोड़फोड़ करते हुए घर में रखे मोबाइल, नगद 40 हजार, जेवरात लेकर सभी लोगों भाग निकला. घटना को लेकर पीड़ित परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि घटना की रात महेशपुर पुलिस घटना स्थल पहुँचकर मामले की छानबीन किया था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!