Search

May 10, 2026 5:54 am

डायन होने के संदेह पर ग्रामीणों ने एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर फाँसी में लटका दिया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़) थाना क्षेत्र के छोटा पोखरिया गांव में गरुवार को डायन विसाहि के संदेह में एक व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात ग्रामीणों ने एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर फाँसी में लटका दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुँचकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया और एक हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया है।ग्रामीणों के अनुसार गोलिया पहाड़िया(48वर्ष) विगत सोमवार से अस्वस्थ था जिसको उल्टी व दस्त हो रहा था, जिसका दुमका सदर अस्पताल में इलाज के दरम्यान गुरुवार को मृत्यु हो गयी। गोलिया पहाड़ियां का शव गांव पहुंचते ही उनके दोनों पुत्र मुड़की पहाड़ियां व बिमला पहाड़ियां तथा ग्रामीण आक्रोशित हो गए। और गाव में पंचायती किया गया कि ओझा गुरु के अनुसार गोलिया पहाड़ियां समेत विगत पांच वर्षों में गांव के 12 व्यक्ति की मृत्यु का कारण लोफरा पहाड़ियां है।लोफरा ने ही सभी को डायन विसाहि कर मार दिया है। इसके पूर्व भी गांव में लोफरा पहाड़ियां के खिलाप कई बार ग्रामीणों ने पंचायती किया था।गुरुवार को शाम पंचायती के पश्चात लोफरा पहाड़ियां को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा और लाठी डंडे से पीटकर जान से मार दिया और आत्म हत्या का रूप दिखाने के लिए फाँसी में लटका दिया। गांव में दोनो ही परिवार के सदस्यों का रोरो कर बुरा हाल हो गया है। जबकि मृतक लोफरा पहाड़ियां का पुत्र गबरियल पहाड़ियां डर से सहमा हुआ और घटना की जानकारी रहने के बाबजूद कुछ कहने से डर रहा है कि कही मुझे भी ग्रामीण मार ने दे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद ने बताया कि डायन विसाहि के संदेह में लोफरा पहाड़ियां की हत्या की गई है। मामला दर्ज कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

img 20240517 wa0037680699551010002087

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!