Search

October 26, 2026 9:44 am

वीडियो वायरल करने को लेकर महिला ने जेठानी और देवर के ऊपर लगाया आरोप।

सानू कुमार

रदीपुर ओपी अंतर्गत सेनपुर गांव में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डालने से नाराज एक महिला ने स्थानीय थाने में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पीड़िता के द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि बीते 18 मार्च को उसकी जेठानी मिली खातून के साथ उसका झगड़ा हुआ था. झगड़े का वीडियो मिली खातून ने बनाकर अपने पति को भेज दिया. वीडियो को देवर आरिफ शेख ने सोशल मीडिया फेसबुक पर वायरल कर दिया. उसके बाद जब महिला वीडियो वायरल करने की बात पूछने गई तो उनके साथ देवर आरिफ शेख एवं जेठानी मिली खातून ने मारपीट कर गाली गलौज की. उधर स्थानीय थाने में पीड़िता के लिखित शिकायत के बाद दो लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है. उधर स्थानीय पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!