Search

October 18, 2026 9:13 pm

महिला के द्वारा थाना में दामाद के विरुद्ध बेटी के साथ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोंगलाबांध निवासी आशा देवी ने पाकुड़िया थाना में दामाद सुशांत पाल के विरुद्ध बेटी के साथ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है । आशा देवी ने बताई कि उनकी बेटी कविता देवी की शादी एक साल पूर्व दुमका जिला अंतर्गत रानीश्वर थाना के बगादार गांव निवासी सुशांत पाल के साथ हुई थी । शादी के दो माह बाद से ही दामाद उनकी बेटी को प्रताड़ित करते रहता है,हमेशा मारपीट की घटना करता है । बाद में पता चला कि दामाद का उसके भाभी के साथ अवैध संबंध हैं जिस कारण वह इस तरह से बेटी को प्रताड़ित करने का काम करता है। पुलिस थाना कांड संख्या 22/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!