Search

May 9, 2026 8:29 am

मुख्यमंत्री माइयां सम्मान योजना को लेकर सभी पंचायत से आवेदन जमा लेने का कार्य शुरू किया गया,महिलाओं में देखा गया उत्साह।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया मुख्यमंत्री माइयां सम्मान योजना का आवेदन ऑनलाइन के लिए पाकुड़िया प्रखंड के सभी 18 पंचायत कार्यालय में शनिवार को सात दिवसीय कैंप शुरू हो गया । इस अवसर पर सभी पंचायत शिविर में उपस्थित प्रज्ञा केंद्र संचालक, आंगनबाड़ी सेविका,पंचायत सचिव एवं मुखिया द्वारा 21 से 50 वर्ष आयु के महिलाओ का आवेदन जमा लिया गया। लेकिन वेबसाइट का सर्वर काम नहीं करने और धीमा रहने के कारण एक दो पंचायत को छोड़कर कहीं भी ऑनलाइन आवेदन सफल नहीं हो पाया। जानकारी के अनुसार पहला दिन सभी 18 पंचायत में 838 आवेदन जमा हुए इसमें से 37 आवेदन का ऑनलाइन हो पाया सभी पंचायत में लगी शिविर में इस योजना का लाभ लेने के लिए सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटी रही,लेकिन सर्वर काम नहीं करने के कारण सैकड़ो आवेदन का ऑनलाइन नही हो पाया और लाभुको को खाली हाथ घर वापस लौटना पड़ा। इधर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 06 महेशपुर विधानसभा सह भूमि सुधार उप समाहर्ता पाकुड़ मनीष कुमार एवं बीडीओ साईमन मरांडी ने शनिवार को पाकुड़िया प्रखंड के कई पंचायत भवन में मुख्यमंत्री मइयां योजना को लेकर लगे कैम्प का निरीक्षण किया ।

img 20240803 wa00429097537868827863717

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!