अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया प्रखंड के 113 मतदान केंद्रों में 81053 मतदाता एक जून को मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए द्रुत गति से तैयारी चल रही है। उक्त जानकारी देते हुए बीपीआरओ त्रिदीप कुमार शील ने बताया कि सभी 113 मतदान केंद्रों के बीएलओ को वोटरलिस्ट के साथ मतदाता पर्ची उपलब्ध करा दिया गया। सभी बीएलओ घर घर जा कर मतदाता सूची का वितरण कार्य शुरू कर दिए हैं तथा 23 मई तक पर्ची वितरण का कार्य संपन्न कर लेने का निर्देश दिया गया है। मतदान के दिन एक जून को मतदाताओं को पर्ची के साथ वोटर कार्ड या अपना कोई एक पहचान पत्र मतदान केंद्र में लाना जरूरी है। पहचान पत्र में वोटर कार्ड,आधार कार्ड, पेन कार्ड,मनरेगा जॉबकार्ड,ड्राइवरी लाइसेंस,बैंक या पोस्ट ऑफिस का फोटो युक्त पासबुक आदि 12 प्रकार के पहचान पत्रो में कोई एक पहचान पत्र का उपयोग मतदान के लिए किया जा सकता है।






