राजकुमार भगत
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति के नवमनोनीत सदस्यों के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवमनोनीत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार भगत उर्फ बबलू, मीरा प्रवीण सिंह एवं दुर्गा मरांडी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मीरा प्रवीण सिंह एवं दुर्गा मरांडी का माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और प्रदेश नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया।
जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत एवं निभा देवी ने कहा कि नवमनोयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। यह पार्टी के प्रति नेताओं के लंबे संगठनात्मक योगदान का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवमनोनीत सदस्य अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नवमनोनीत सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मौके पर अनुग्राहित प्रसाद साह, हिसाबी राय, पार्वती देवी, प्राची चौधरी, मीना देवी, पंकज साह, सुशील साहा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।






