सुदीप कुमार त्रिवेदी
शुक्रवार शाम युवा नेता अफिफ अमसल ने संग्रामपुर और इशाकपूर पंचायत के गांवों का दौरा किया। अफिफ अमसल ने युवाओं को संबोधित करते हुआ कहा कि पाकुड़ का युवा ही पाकुड़ का भविष्य है। अगर वो चाहे तो यहां की रूप रेखा बदल सकते है। अपने हौसले और जज्बे से समाज में फैली विसंगतियों, असमानता,अशिक्षा, अपराध आदि को जड़ के उखड़ फेंक सकती है। हमारे यहां खनिज संसाधनों की कोई कमी नहीं है, मगर पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री ने रोजगार सृजन के बजाए धन गबन करके दस वर्ष क्षेत्र का बर्बाद किया एवं युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। अगर आज पाकुड़ में इंजीनियरिंग कॉलेज मेडिकल कॉलेज और बंगाल के तर्ज पर रोजगार सृजन करती तो युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ता। रोजी रोजगार का साधन, स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा की सुविधा यहाँ होता । मगर पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक आलमगीर आलम ने पाकुड़ के युवाओं के भविष्य को तार तार कर दिया। इस तरह के भष्ट नेता को आगामी विधानसभा में विधायक पद से उखड़ फेकेगी ये युवा पीढ़ी। अफीफ अमसल ने युवाओं से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा में अगर वो अकिल अख्तर को पुनः मौका देते है तो हम युवाओं की बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का काम करेंगे। मौके पर मिथिलेश ठाकुर, रफीक अहमद, अहमददुला, रसीद उर्फ मूसा, मंजूर आलम, राहुल शेख, मुसरफ आदि मौजूद रहे।





