Search

May 10, 2026 6:37 pm

नवमतदाताओं में प्रथम बार मतदान करने का उल्लास, युवाओं ने बताया मोदी को खास

सुदीप कुमार त्रिवेदी
पाकुड़

प्रथम बार बतौर मतदाता, निर्वाचन आयोग की सूची में सूचीबद्ध होने व प्रथम बार अपने संविधान प्रदत्त मतदान करने के अधिकार को लेकर नव युवा मतदाता काफी प्रोत्साहित हैं । पाकुड शहर के ऐसे ही युवा व नवमतदाता क्रमशः राहुल कुमार, आशुतोष कुमार, आकाश कुमार एवं ओम कुमार ने प्रथम बार मतदान करने व प्रथम बार व्यस्क मताधिकार के प्रयोग करने को लेकर अपने रोमांच व खुशी को शाब्दिक जामा पहनाते हुए अपने राय को सामने रखा । राहुल कुमार ने कहा कि मतदान किए जाने की बात पहले लोगो से सुनते थे एवं मतदान के दिन कतारबद्ध लोगों को मतदान हेतु खड़े हुए देखते थे और आज मतदाता की श्रेणी में आकर काफी खुशी हो रही है । वहीं पहली बार मतदाता बने ओम कुमार व आकाश कुमार ने कहा कि संवैधानिक अधिकार के प्रयोग को लेकर हमलोग काफी सकारात्मक रूप से उत्तेजित हैं एवं देश व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने को तैयार हैं, जबकि आशुतोष कुमार ने कहा कि मतदान करना मेरे लिए बिलकुल नया अनुभव है, मेरे लिए यह बेहद ही खुशी का पल होगा जब मैं लोकतांत्रिक रूप अपने देश की सरकार निर्माण में सहभागी बनुँगा । चारों युवा नव मतदाताओं ने पूछने पर जहाँ एक ओर मतदान करने को अपरिहार्य बताया वहीं दूसरी ओर सही व योग्य उम्मीदवार के चयन पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार इस देश के लिए सही विकल्प है । पसंदीदा प्रधानमंत्री के विकल्प के मुद्दे पर सवाल पूछने पर चारों ने नरेंद्र मोदी को बेहतरीन प्रधानमंत्री बताया।

img 20240429 wa00136240492122315511144
img 20240429 wa00154788559453927843027
img 20240429 wa00145585209345501189954
img 20240429 wa0016829439232843896154

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!