Search

April 25, 2026 1:18 pm

राजनीति दलों के प्रतिनिधियों के साथ अंचल अधिकारी ने मतदान को लेकर बैठक की।

बजरंग पंडित

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सीओ संजय कुमार सिन्हा व बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीति दल के लोगों के साथ बैठक की. बैठक में मतदाताओं को जागरूक करने, 18 वर्ष से अधिक वोटरों को जोड़ने जैसे कई बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई. साथ ही राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ताओं को अपने-अपने संबंधित बूथ स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने की बात कही. मौके पर सीओ व बीडीओ के अलावे विजय भंडारी, अनारुद्दीन मियां सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!