Search

October 25, 2026 6:02 am

एक रात में हिरणपुर बाजार के 12 दुकानों में चोरी

इन दिनों हिरणपुर में चोरी की घटना में काफी बढ़ोतरी हुई है ,परंतु हिरणपुर पुलिस एक भी उद्वेदन करने में सफल नहीं हुई है। जिससे दुकानदारों सहित आमलोगों में भय एवं दहशत का माहौल है।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): थाना से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित हिरणपुर डेली मार्केट में बुधवार की रात चोरों ने एक रात में 12 दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना सुबह मिलते ही थाना प्रभारी नवीन कुमार पुलिसबल के साथ पहुंचकर सभी दुकानों की जांच किया और दुकानदारों से जानकारी ली। चोरी जानकारी गुरुवार सुबह जब दुकान खोलने के लिए दुकानदार पहुंचे ,तो दस दुकानों की ताला टूटा हुआ पाया। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। चोरों ने बाजार के एक नम्बर गली स्थित पांच व दो नम्बर गली में तीन दुकानें सहित कुल 12 दुकानों में चोरी कि घटना को अंजाम दिया। इसमे प्रदीप भगत के होटल कोरकेट टीन का दीवार काटकर करीब 13 हजार रुपये की चोरी की। वही मंजीत दत्ता की किराना दुकान , उज्ज्वल शील की गोदाम , महावीर साहा की चावल दुकान , विकास साहा की किराना दुकान , विकास कुमार दास की गोदाम , यूनुस दर्जी की दुकान , संजय दे कि किराना दुकान , बीरबल साहा की सब्जी दुकान , राजेन्द्र साहा व रामप्रसाद की सब्जी दुकानों की ताला तोड़कर चोरी की घटना की गई है , पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अन्य दुकानों से ज्यादा राशि की चोरी नही हो पाई। इस चोरी की घटना से दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा दुकानों की सुरक्षा को लेकर तीन नाइट गार्ड भी है , इसके बावजूद चोरी की घटनाओं से लोग अचंभित है। पुलिस ने ड्यूटी कर रहे तीनो चौकीदार से भी थाना में पूछताछ किया। बताते चले कि इन दिनों हिरणपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में काफी तेजी आई है। बीते दिनों जयंत दत्ता की बन्द पड़े घर से लाखों की चोरी हो गई थी। जो अभी तक इसका उद्भेदन नही हो पाया। वही सितपहाडी स्थित लुत्फुल हक के क्रशर से पिस्टल की नोक पर 1.80 लाख की लूट हो गई । इसके पूर्व डांगापाड़ा चौक निकट घर के बाहर खड़े एक ई रिक्शा की चोरी हो गई थी। इस सम्बंध में एसडीपीओ डी एन आजाद से सम्पर्क करने पर बताया कि चोरी की घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही इसका उद्भेदन हो जाएगा। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित दुकानदारों द्वारा थाना में लिखित शिकायत नही किया गया है।

img 20240321 wa00254475586707186726006

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!