Search

May 9, 2026 9:51 pm

पाकुड़ में मतदान को लेकर मतदाताओं में काफ़ी उत्साह, बूथों पर लगी लंबी कतार

डीसी व एसपी ने भी किया अपने मताधिकार का प्रयोग।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ जिले के तीन विधानसभा पाकुड़, लिट्टीपाड़ा एवं महेशपुर के 1014 बूथों पर मतदान जारी है. मतदान को लेकर महिला, पुरुष मतदाताओं सहित नये मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया. मतदान करने पहुंचे मतदाताओं से बातचीत के दौरान कुछ मतदाताओं ने देश के विकास को प्राथमिकता बताया तो कुछ मतदाताओं ने बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे पर मतदान करने का बात कही. जिले के सभी मतदान केन्द्रो पर सुरक्षा को लेकर जिला बल के अलावा केंद्रीय बल को तैनात किया गया. शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी दलबल के साथ गश्ती कर रहे हैं. बता दें कि राजमहल संसदीय क्षेत्र में कुल मतदाता की संख्या 16 लाख 77 हजार 25 है. वही पाकुड़ जिले में कुल मतदाता 8 लाख 41 हजार 179 है. इस लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र 2020 जबकि पाकुड़ जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र की संख्या 1014. पाकुड़ जिले में कुल मतदान केंद्र की संख्या 813 है. वहीं शहर के धनुषपूजा के बूथ संख्या 396 पर पाकुड़ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल अपने धर्मपत्नी रुचि बरनवाल के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किए,साथ ही एसपी प्रभात कुमार ने भी इसी बूथ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।इधर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बरनवाल ने कहा कि आज मैने अपने धर्मपत्नी के साथ वोट कास्टिंग किया, और लोगो से अपील कर रहे है कि इस लोकतंत्र का महापर्व में अपने मत का प्रयोग करे और अपनी सरकार चुनें,वही सुविधा के लिहाजे पर बोले की हरेक बूथों पर मेडिकल,बिजली,पानी,शौचालय एवं स्वीप के माध्यम से वृद्ध विटेरो के लिए ई रिक्शा का व्यवस्था की गई है ताकि कोई भी वोटर वोट देने न छूटे। साथ वही डीसी के धर्मपत्नी रुचि बरनवाल ने कहा कि पहली बार मैने पाकुड़ में अपना वोट कास्ट किया और महिलाओं से अपील कर रही हु की आप भी अपना मत का प्रयोग करे और एक अच्छी मजबूत सरकार चुनें।

img 20240601 wa00126721711146538267547
img 20240601 wa00166072937464965002280
img 20240601 wa00134979775368221875755
img 20240601 wa00147880173986121341877
img 20240601 wa00152359289982880233533
img 20240601 wa00068344875961773361446
img 20240601 wa00077070518593189344276

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!