Search

April 27, 2026 12:03 pm

जियोन झरना संथाल एसोसिएशन के क्रिसमस मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, सांसद–विधायक हुए शामिल

इकबाल हुसैन

जियोन झरना संथाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह रविवार को उल्लास और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर के लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, दुमका सांसद नलिन सोरेन, जीप अध्यक्ष जोयेस बेसरा और झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी उपस्थित रहे। समारोह में पहुंचते ही अतिथियों का युवक–युवतियों ने पारंपरिक नृत्य के माध्यम से भव्य स्वागत किया। फादर द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर दुमका सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि क्रिसमस आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता का पर्व है। उन्होंने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह की कृपा सभी पर बनी रहे।
वहीं विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने अभिभावकों से समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजकों का सहयोग और स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा। समारोह में धर्म बहनों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्सव, सौहार्द और सामाजिक एकता की झलक साफ देखने को मिली।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!