Search

April 22, 2026 11:27 am

युवाओं ने निशुल्क पेयजल व्यवस्था की शुरुआत की, गर्मी भर चलेगा यह अभियान।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): इस विषम गर्मी में जहां पेयजल की विषम समस्या बनी हुई है। वही हिरणपुर में युवाओ द्वारा निशुल्क पेयजल व्यवस्था की शुभारम्भ मंगलवार को सुभाष चौक में की गई। जबरदहा पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार दास के द्वारा विधिवत फीता काटकर इस शिविर का शुरुवात की गई। पहला दिन युवाओ की टोली ने पानी के साथ साथ आमलोगों को ठंडा लस्सी भी पिलाया गया। युवा चन्दन भंगत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड मुख्यालय स्थित इस बाजार में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगो का आनाजाना होता है। इस विषम गर्मी में अभी पेयजल की विकट स्थिति बनी हुई है। इसी को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। जिससे कि राहगीरों को पेयजल सरल रूप से उपलब्ध हो सके। गर्मी भर यह व्यवस्था अनवरत जारी रहेगी। सभी युवा इस कार्य मे हाथ बंटा रहे है। बहरहाल हिरणपुर की युवाओ की यह पहल अनुकरणीय है। चौक चौराहे ,हाट बाजार आदि जगहों में भी पेयजल की समुचित व्यवस्था होना अनिवार्य है। युवाओ द्वारा वर्षो से सेवा भाव से आमलोगों के लिए कार्य करते आ रहा है। गम्भीर बीमारी , कोविड काल हो या अन्य विपत्तियों में भी लोगो की सेवा के लिए युवा वर्ग हमेशा से तैयार रहे है। गरीबो की हित के लिए युवाओ की सेवा कार्य की चंहुओर प्रशंसा हो रही है। पस सदस्य ने कहा कि सेवा भाव से युवाओ द्वारा यह कार्य की जा रही है। आगे भी हम निरन्तर करते रहेंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!