Search

May 4, 2026 6:58 pm

मारपीट कर युवक की हत्या मामले पर तीन अभियुक्त को भेजा गया जेल।

यासिर अराफात

पाकुड़ : सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना अंतर्गत जुगिगढ़िया गांव में मंगलवार की सुबह खदान में एक युवक का शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी जाती है. घटनास्थल पर पहुंचकर मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम सबको अपने हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सोना जोड़ी भेज दिया जाता है. वही मुफस्सिल थाना से सूचना मिली है कि
वादी सैदुर शेख, पिता स्व0 अमजु शेख, ग्राम कुलापहाड़ी, थाना पाकुड़ (मु0), जिला पाकुड़ के आवेदन के आधार पर इनके पुत्र सामीउल शेख, उम्र करीब 21 वर्ष की मारपीट कर तथा गला घोंटकर हत्या कर देने के आरोप में पाकुड़ (मु॰) थाना काण्ड संख्या 168/24, दिनांक 30.07.24, धारा 103(1)/238/3(5) भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत दर्ज किया गया है।
अनुसंधान के क्रम में काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त 1. अनिल हेम्ब्रम, पिता स्व० झोंपे हेम्ब्रम 2. सूरज मरांडी पिता स्व० सोभाग मरांडी 3. बाबूधान मूर्मू, पिता स्व० परमेश्वर मूर्मू, सभी ग्राम जोगीगुरिया, थाना मुफस्सिल जिला पाकुड़ को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया था. सभी अभियुक्त को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!