पाकुड़: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने रविवार रात त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई एक स्कूटी के साथ तीन शातिर अपराधियों को धर दबोचा। यह सफलता पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम को मिली।जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर को भगतपाड़ा बाल विद्यापीठ विद्यालय के सामने से अज्ञात चोरों ने एक एक्टिवा स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर – JH04K 8656) की चोरी कर ली थी। पीड़ित प्रसंजीत मरांडी, धनुषपूजा, पाकुड़ के लिखित आवेदन पर नगर थाना में कांड संख्या 250/25 दर्ज किया गया था।रविवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की गई स्कूटी पर तीन युवक के०के०एम कॉलेज की ओर घूम रहे हैं। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। रात करीब 12:30 बजे तीनों युवक ईशाकपुर की ओर जाने वाली सड़क पर स्कूटी सहित पकड़े गए। सत्यापन में स्कूटी चोरी की निकली।गिरफ्तार युवकों की पहचान शुभम प्रसाद (मारग्राम, रामपुरहाट, बीरभूम), रोनी शेख (बेलपोखर, पाकुड़) और बिट्टू शेख उर्फ जहांगिर शेख (जानकी नगर, पाकुड़) के रूप में हुई। तीनों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि शुभम प्रसाद के खिलाफ पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और डकैती के 6 मामले दर्ज हैं। जिसमें रोनी शेख के खिलाफ पाकुड़ नगर और मुफ्फसिल थाने में चोरी के 3 मामले दर्ज हैं एवं बिट्टू शेख उर्फ जहांगिर शेख के खिलाफ भी नगर और मुफ्फसिल थाने में 3 मामले दर्ज हैं।इस कार्रवाई में नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, पु.अ.नि. अभिषेक कुमार, पु.अ.नि. मिथुन रजक, स.अ.नि. राजीव कुमार राय सहित सशस्त्र बल शामिल थे।






