Search

September 30, 2026 10:55 pm

सहजकर्ता दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 72 सदस्यों ने लिया भाग

अब्दुल अंसारी

सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड सभागार पाकुड़िया में सहजकर्ता दल का द्वितीय चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से प्रारंभ हुआ । द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम में पाकुड़िया, तेतुलिया,लागडुम,बीच पहाड़ी,पलियादाहा, बसंतपुर, बन्नोंग्राम,डोमनगड़िया, खक्सा,फुलझिंझरी,गणपुरा,बडासिंहपुर पंचायत के 72 सदस्यों ने प्रशिक्षण में भाग लिया है। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर मुखिया सालोनी बेसरा, मुखिया सरिता मरांडी,सायेम अख्तर, संजय मुर्मू के द्वारा दिया जा रहा है जो दो सत्र में अलग-अलग 36-36 सदस्यों का होगा मास्टर ट्रेनर सह मुखिया सलोमी बेसरा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायतवार तीन दिवसीय है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी आठ जनवरी तक चलेगा। जो सहज कर्ता दल में प्रत्येक पंचायत से पंचायत सचिव, फेसिलेटर, दो वार्ड सदस्य,एक सेविका एवं एक जल सहिया सहित अन्य सदस्य भाग ले रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!