Search

April 30, 2026 12:06 am

मोटरसाइकिल के आमने-सामने की भिड़ंत में तीन घायल,एक फरार।

दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य हाइवे रोडगो गांव के समीप सोमवार को दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर से तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसमें एक व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटनास्थल से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस व एम्बुलेंस पहुंचकर अन्य दो व्यक्ति को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर रूप से घायल माताल मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार हिरणपुर थाना क्षेत्र के पाडेरकोला गांव के मताल मुर्मू 35 व प्राणिक हांसदा 37 दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेहमान घर डहरलंगी जा रहा था, कि रोडगो के समीप विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। जिससे दोनों मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़़क पर गिर गया। इससे मोटरसाइकिल में सवार तीनों व्यक्ति घायल हो गया जिसमें एक व्यक्ति घटना स्थल से फरार हो गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश बेसरा ने बताया दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!