Search

April 26, 2026 1:17 pm

आपकी योजना की सरकार कार्यक्रम में जा रही पाकुड़ सीडीपीओ समेत तीन घायल

टोटो से पोंचाथोल पंचायत जा रहे थे तीनों

सरकार के द्वारा अबतक कोई गाड़ी उपलब्ध नहीं कराई गई।

घायल अवस्था में सीडीपीओ सदर अस्पताल पहुंची और घंटों इंतजार करने के बाद सदर अस्पताल सोनाजोडी पर हुआ उपचार, चिकित्सक की लापरवाही सामने आई।

चिंतन, आम आदमी के साथ किया सलूक होता होगा।

सतनाम सिंह

पाकुड़: आज पोचाथल पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम था। जिसमें पाकुड़ सीडीपीओ सविता कुमारी और सुपरवाइजर सुभाषिनी हेंब्रम एवं पाकुड़ परियोजना के बड़ा बाबू पुष्पलता मुर्मू तीनों के एक टोटो गाड़ी में बैठकर पोचाथल के लिए जा रहे थे।इस बीच रामपुर तक चली भी गई थी लेकिन कुछ गायों के लिए टोटो गाड़ी थोड़ा साइड करना पड़ा जिसमें टोटो गाड़ी अचानक पलटी खा गई जिसमें सीडीपीओ समेत घायल हो गई।इसी बीच सीआई देवकांत सिंह का गाड़ी पीछे से जा ही रही थी तभी उसी गाड़ी में तीनों को बैठाकर सोनाजोड़ी अस्पताल ले जाया गया। फिर वहां इलाज कराकर सीडीपीओ अपनी पति का घर आसनसोल के लिए निकल गई और सुभाषिनी हेंब्रम दुमका के लिए चली गई एवं पुष्पलता मुर्मू अपनी घर चली गई।

सीडीपीओ सविता कुमारी ने बताया की फोन करने के बाद भी घंटों इंतजार करने के बाद कोई रिस्पॉन्स नही मिला।

चिंतनीय,आम आदमी के साथ किया होता होगा।

IMG 20231207 WA0031

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!