सुदीप कुमार त्रिवेदी
दुनिया मे खून कोई महजब नहीं होता है इसमें भाईचारा कों बढ़ावा देता है इसके कई उदाहरण इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा पेश कर चुके |इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों लगातार असहाय जरूरतमंदो कों रक्तदान कर मदद करते आ रहे है|इसी तरह आज सोनाजोरी मे इलाजरत थैलेसीमिया पीड़ित रजिया खातून,रयेदा खातून एवं गर्भवती महिला सुफेरा बीबी तीनो कों बी पॉजिटिव ब्लड न मिलने के कारण परिवार वाले काफ़ी परेशान थे इधर उधर खोजबीन की पर कुछ उपाई नहीं हो पाया फिर परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों से संपर्क |उसके बाद सुचना के आधार पर संस्था से जैदुल शेख ए पॉजिटिव, शाहीन साह बी पॉजिटिव एवं अहेदुल शेख बी पॉजिटिव तुरंत रक्तदान के लिए राजी हो गया और पाकुड़ रक्त अधिकोष पहुंच कर रक्तदान किया |परिजनों ने ढेर सारी दुआए दिये |रक्तदान महादान इससे बड़ा ना कोई दान ख़ुशी ख़ुशी इसे करे दान,अहम योगदान मे इंसानियत फाउंडेशन सचिव बानिज शेख, उप अध्यक्ष सानाउल अंसारी,नुरुज्जामान, परवेज़, सारिफुल, असादुल, मोसारफ कर्मचारी नविन कुमार और पियूष दास रहे है |





