सुदीप कुमार त्रिवेदी
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के पाकुड़ जिलाध्यक्ष सह झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष आसराफुल शेख के नेतृत्व में जिला कार्यालय किताझोर पाकुड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोक सभा चुनाव 2024 के पार्टी सुप्रिमो सह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं अभिषेक बनर्जी के कडी़ मेहनत से पश्चिम बंगाल में सभी पार्टी को दरकिनार करके टीएमसी पार्टी अकेले दम पर 29 सीट जीत दर्ज की हैं । टीएमसी पार्टी के इस ऐतिहासिक जीत दर्ज के लिए पार्टी कार्यालय पाकुड़ में उत्साव मनाया गया ! इस लोकतंत्र के महापर्व की खुशी में टीएमसी जिलाध्यक्ष मो0 आसराफुल शेख ने ममता बनर्जी एवं अभिषेक बैनर्जी को हार्दिक बधाई प्रेषित किया। मौके पर कार्यालय में मिठाई बाँटी गई। पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में अच्छा परिणाम होने पर काफी होंसला बढा़ हैं ! आनेवाले 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में ममता दीदी के नेतृत्व में बंगाल के तर्ज पर झारखण्ड प्रदेश में चुनाव लड़ा जाएगा ! पाकुड़ जिला अध्यक्ष -सह- झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय मो0 आसराफुल शेख जी ने सभी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने को कहा पाकड़ जिला व विधानसभा क्षेत्र में बहुत ही जल्द बुथ कमेटी, पंचायत कमेटी,प्रखंड कमेटी एंव जिला कमेटी को यथा शीघ्र दुरुस्त किया जाएगा !





