सतनाम सिंह
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 आसराफुल शेख (अधिवक्ता) जी ने टीएमसी पार्टी के विधायक-सह-पश्चिम बंगाल सरकार के पूर्वी मंत्री एंव शिवम ग्रुप आफ कंपनी के मालिक माननीय जाकिर हुसैन के साथ एक शिष्टाचार मुलाकात हुई! जिसमें जम्मू-कश्मीर एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही दोंनों नेता के बीच घंटों तक बात-चीत हुई! बहुत ही जल्द महाराष्ट्र एवं झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है ! चुनावी समीकरण को लेकर काफी देर तक विस्तृत रूप से चर्चा की गई! वर्तमान पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के भौतिक स्थिति को देखते हुए विधायक जाकिर हुसैन ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो-सह- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता दीदी के निर्देशानुसार टीएमसी पार्टी के पाकुड़ विधान सभा क्षेत्र से चौथी बार उम्मीदवार मो0 आसराफुल शेख (अधिवक्ता) ही होंगे! विधायक ने कहा कि हम लोग पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल को देखते हैं कि पाकुड़ में किसी भी प्रकार का कोई विकास नहीं हुआ है! चाहे बिजली हो या पानी या शिक्षा हो या स्वस्थ्य सभी दिशा से पश्चिम बंगाल से पीछे है! पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक-सह-मंत्री अभी जेल में है! पाकुड़ को सभी पार्टीयों ने नजर अंदाज किया है एवं आम जनता को दोहन-शोषण किया है! अब हमलोग पश्चिम बंगाल के तर्ज पर ममता दीदी के आह्वान पर पाकुड़ के आम जनता से अपील करेंगें कि टीएमसी पार्टी के पक्ष में मतदान करें! टीएमसी पार्टी को सेवा करने का सिर्फ एक बार मौका दे! निश्चित रूप से दीदी पाकुड़ के आवाम के लिए सर्वागीण विकास धरातल पर उतारेगी।





