राजकुमार भगत
I.N.D.I.A गठबंधन समर्थित राजमहल संसदीय क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी विजय हांसदा के समर्थन में चलाया गया जनसंपर्क अभियान। कांग्रेस के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं संग विभिन्न पंचायतों तथा गांव का भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।भाजपा के हिंदू मुसलमान वाले कार्ड खेल को जनता के सामने रखा गया,भाजपा कभी देश हित में बात नही करती है हमहारे नेता को ईडी का धोंश दिखा फ़साना चाहती है।जनसंपर्क अभियान रामचंद्रपुर, बेलडंगा,जमशेदपुर,शाहपुर,पाली मोड़,गगनपहाडी,मनिकापाड़ा आमतल्ला और ककलामारी में ग्रामीणों के बीच और शाहीन परवेज एवं कांग्रेस जिला सचिव पप्पू गंगवानी ने अपनी बातों से संबोधन करते हुए कहा। कांग्रेस की घोषणा पत्र की जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने 5 न्याय एवं 25 गारंटी की जो वायदा किया है कि जैसे ही केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है सर्वप्रथम महिला न्याय में गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाली महिला को प्रति माह 8500 रुपए उसके खाते में डाल दिया जायेगा, ग्रेजुवेट को एक लाख रुपए दिया जायेगा,शिक्षित बेरोजगारों को केंद्र के विभागों में पड़े खाली स्थानों को 30 लाख नौकरियां दी जाएगी,किसानो को MSP में लागू कर सरकारी दर में किसानो का अनाज खरीदी जाएगी और किसानो ऋण माफ किया जायेगा,मजदूरों को न्योन्तम मजदूरी 400 रुपए कर दिया जायेगा और पांचवा न्याय हिस्सेदारी दी जाएगी।राहुल गांधी जो कहता है वह पूरा करता है।आज देखा जाए तो इस घोषणा पत्र से मोदी बौखला गए हैं इसलिए अपने संबोधन में धार्मिक कट्टरपंथी उन्माद फैला रहे हैं और अपने भाषण हिंदू मुस्लिम करने लगें हैं।मोदी से जनता से पूछ रही है कि आपने 2014 से लेकर 2024 जितने भी वायदा की थी वह आज तक पूरा नहीं हुआ। न ही मंहगाई कम हुई और न ही नौकरियां मिली।भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा मीडिया के मार्फत यह भी खबर मिल रही है कि अगर इस बार भाजपा की सरकार बनती है तो बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान ही बदल देंगे।केंद्र की भाजपा सरकार 2024 का लोक सभा चुनाव में हार देख रही है इसीलिए विपक्ष के नेताओ पर ईडी, सीबीआई के द्वारा सम्मन जारी कर बिना सबूत के गिरफ्तार कर रही है।मोदी सरकार चुनाव जोर जबर्दस्ती जितना चाहती है।राजमहल संसदीय क्षेत्र की जनता से अपील अपना वोट का सही इस्तेमाल करे उखाड़ फेंके उन कट्टर पंथियों को जो देश बांटना चाहती है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने हेतु इंडिया गठबंधन समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा का चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप पर बटन दबा कर अपना बहुमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजय बनावे।जनसंपर्क अभियान के साथ शामिल जहीर अंसारी, राशिद अंसारी आदि थें।





