Search

April 16, 2026 12:28 am

जल संकट को दूर करने के लिए बीडीओ की बैठक, 5 जनवरी तक सभी जल मीनारों को चालू करने का निर्देश।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में बीडीओ सह सीओ सोमनाथ बनर्जी एवं की अध्यक्षता में सभी पंचायत सचिव, मुखिया पंचायत सेवक सहित अन्य के साथ शनिवार को एक बैठक किया गया। बैठक में बीडीओ ने सभी को बताया कि प्रखंड के सभी 18 पंचायत अंतर्गत जितने भी 15वें वित्त योजना से बना हुआ जल मीनार खराब है। सभी को 5 जनवरी तक चालू कर देना है। साथ ही कहा कि जहां चापाकल खराब है वह पेयजल विभाग के द्वारा बनाया जाएगा। वहीं जानकारी के अनुसार गर्मी के दिनों में लोगों को पेयजल संकट से लोगो को जूझना ना पड़े आने वाले गर्मी में जल की समस्या ना हो इसी को लेकर प्रखंड प्रशासन पहले से एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील, बीपीओ जगदीश पंडित सभी पंचायत के मुखिया, सचिव सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!