Search

May 4, 2026 12:00 pm

भाजयुमो और भाजपा का मशाल जुलूस, हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध।

उत्पाद सिपाही बहाली में अव्यवस्था और युवाओं की मौत के विरोध में प्रदर्शन, मुआवजे और इस्तीफे की मांग

राजकुमार भगत

युवा विरोधी हेमंत सरकार के द्वारा हड़बड़ी में निकाली गई उत्पाद सिपाही की बहाली और अव्यवस्था के कारण राज्य के युवाओं का हो रहा स्वास्थ्य क्षति और मौत एवं इलाजरत अभ्यार्थियों को अस्पतालो में अच्छी इलाज ना प्रदान करने को लेकर युवा विरोधी इस हेमंत सरकार के विरोध में भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक साहा के नेतृत्व एवं भाजपा पाकुड़ के जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय एवं विभिन्न सम्मानित पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में पाकुड़ नगर बिरसा चौक से अम्बेडकर चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि साढ़े चार साल युवाओं को ठगने व वादा खिलाफी कर झारखंड को अव्यवस्था के आग में झोंकनेवाले इस ठगबंधन हेमंत सरकार की संवेदनहीनता एवं केवल कुर्सी बचाने की राजनीति का ही दुष्परिणाम है कि इस सरकार के द्वारा हड़बड़ाहट में निकाली गई उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया ने राज्य के 10 होनहार युवाओं की जान ले ली। इस दुखद घटना में भाजपा शोकाकुल परिवार एवं हमारे सभी युवा साथियों के साथ है। हम सरकार से मांग करते हैं कि वे मृतकों के परिजनों को तुरंत मुआवजा दे और इस परीक्षा को लापरवाही से ना करा कर चिकित्सीय विशेषज्ञ की निगरानी में कराई जाए। साथ ही हेमंत सोरेन इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दे यही मांग करते हैं। भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक साहा ने कहा कि हेमंत सोरेन युवाओं के जीवन एवं भविष्य से खिलवाड़ करना बंद करें। युवाओं के आक्रोश उनके ठगबंधन की सत्ता को आगामी विधानसभा चुनाव में जड़ से उखाड़ फेंकने वाली है। इसलिए जाने से पहले वे अब भी युवाओं के हित में कुछ अच्छा काम करेंगे, ऐसी अपेक्षा करता हूं।
मौके पर भाजपा नेता धर्मेंद्र त्रिवेदी, विवेकानंद तिवारी, विश्वनाथ भगत, रुपेश भगत, संतोष दास, त्रिलोकनाथ रवि, सुशील साह, सोहन मंडल, जीतू सिंह, अभिक दास, सोमित चौबे, बिक्रम कुमार मिश्रा, भाजपा नेत्री प्राची चौधरी आदि अनेकों सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

img 20240901 wa00244811040620782079196
img 20240901 wa00254828675737879461217

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!