एस कुमार
टैगोर सोसाईटी गड़बाड़ी के परिसर में प्रखंड के कई पंचायत के प्रगतिशील कृषकों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वही एग्रीकल्चरल एडवाइजर अदित विश्वास ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ की गई. टैगोर सोसाईटी हेड आफिस के एग्रीकल्चरल एडवाइजर अदित विश्वास ने उच्च उपजाऊ धान के बारे में सभी कृषकों को कई जानकारी दी। बताया कि धान के खेत में किस तरह का खाद्य सहित अन्य छिड़काव कार्य करना चाहिए। मौके पर टैगोर सोसाईटी गड़बाड़ी के प्रभारी उज्जवल सरकार, प्रकाश घोष, मिनती साहा, सरला सोरेन, सालमान मुर्मू, स्नेहली मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।






