Search

April 25, 2026 1:15 am

समाहरणालय सभागार में मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण।

रामकुमार भगत

पाकुड़। लोकसभा आम निर्वाचन को पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में मतदान अधिकारियों एवं कर्मियों की अहम भूमिका है। इसी के मद्देनजर शनिवार को विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर विधानसभा स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कर्मी को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर अच्छे तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि मतदान अधिकारियों एवं कर्मियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिला सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किन्हीं के भी मन में कोई शंका हो तो,उसे अवश्य पूछेंगे, प्रशिक्षकों द्वारा उसका समुचित निराकरण कराया जायेगा। उन्होंन प्रशिक्षकों से कहा कि बेहतर तरीके से बारीकी के साथ मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करें ताकि इनके मन में किसी भी प्रकार की संशय की स्थिति नहीं रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक मो० शमीम अख्तर, सहीदुल इस्लाम, अरुप दास, विश्वजीत पाण्डेय, सत्यजीत दास, मो० मुशर्रफ हुसैन के द्वारा पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान दल के कार्य एवं दायित्व, निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, वोटर आईडेंटीटी स्लीप, मतदाता सहायता बूथ, दृष्टि बाधिततार्थ मतदाताओं के मताधिकार, ईवीएम के संबंध में बरते जाने वाले एहतियात, वेब कास्टिंग, कंट्रोल रूम, हेल्प लाईन, कॉल सेन्टर, कम्युनिकेशन प्लान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।इसके साथ ही ईवीएम, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, बीप टोन, मॉक पोल, रिजल्ट सेक्सन की सीलिंग, एक्चुअल पोल, वीवीपैट सहित कागज की पर्ची पर मुद्रित विशिष्टियों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया, उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार व जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज समेत अन्य सभी विधानसभा स्तरीय ट्रेनर उपस्थित थे।

img 20240203 wa00172001197453894006381

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!