Search

June 22, 2026 6:44 am

पोस्टल बैलेट को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): दिव्यांग व विशिष्ट मतदाताओं को लेकर गुरुवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें सभी बीएलओ ,पर्यवेक्षक ने भाग लिया। प्रशिक्षण में बीडीओ दिलीप टुडू ने मतदान की तैयारियो को लेकर विस्तृत जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व 85 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को मतदान के लिए बूथ में नही आना जोड़ेगा। पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हिरणपुर में 304 दिव्यांग व विशिष्ट मतदाता 234 है। इसमे सभी को होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। इसको लेकर सभी बीएलओ घर घर जाकर सर्वे कार्य को निर्धारित अवधि के अंदर पूर्ण करेंगे। बैठक में बीएलओ के बीच प्रपत्रों का भी वितरण किया गया। वही मतदान कार्य की तैयारियो को लेकर वृहत रुप से समीक्षा की गई। बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मी जवाबदेही के साथ कार्यो का निर्वहन करेंगे। इसमे किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। इस मौके पर बीपीआरओ संजीव कुमार सिन्हा सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।

img 20240321 wa00262804315328393632748

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!