Search

May 11, 2026 3:07 pm

परिवहन विभाग ने 11 कोयला हाइवा को लगाया हजारों की जुर्माना

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): परिवहन विभाग ने शनिवार की शाम हिरणपुर थाना के सामने मुख्य सड़क में कोयला ढोने वाले 11 हाइवा के ऊपर 35350 रुपये का जुर्माना लगाया। जिला सड़क सुरक्षा प्रबन्धक रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सड़क में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पाकुड़ की ओर से आ रहे 11 हाइवा की जांच किया। सभी हाइवा निर्दिष्ट पथ छोड़कर इस सड़क से अमड़ापाड़ा की ओर वापस जा रहा था। इसमे दो हाइवा की पॉल्यूशन प्रमाणपत्र भी नही पाया गया। इसके अलावे एक हाइवा की जांच भी नही की गई। बताते चले कि कोयला ढोने वाले हाइवा की इस पथ में परिचालन को लेकर रात्रि 11 बजे से सुबह चार बजे तक प्रशासन ने समयावधि सुनिश्चित की गई है। इसके बावजूद हाइवा चालको की मनमानी चरम पर है। आदेशो की धता बताते हुए हिरणपुर के अलावा डांगापाड़ा के रास्ते भी वाहनों की परिचालन बेख़ौफ़ होकर की जा रही है। जिससे जानमाल की क्षति होने की अंदेशा बनी हुई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!