Search

October 15, 2026 11:18 pm

आदिवासी महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के खिलाफ आदिवासी छात्र संघ निकलेगी महारैली

प्रशासन को दिया इसकी लिखित जानकारी।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्र संगठन के द्वारा आगामी 27 जुलाई को महेशपुर के गायबथान में आदिवासी महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के खिलाफ शहर में महारैली निकाली जाएगी । इसकी लिखित जानकारी छात्र संघ के छात्रों ने अनुमंडल पदाधिकारी, पाकुड़ को दी है । पत्र में कहा गया है कि उक्त महारैली रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम से निकलकर, नगर भ्रमण करते हुए गाँधी चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुँचेगी । उक्त महारैली मे आदिवासी छात्र संघ के सैकड़ों छात्र छात्राओं के भाग लेने की बात बताई गई है । अनुमंडल पदाधिकारी को प्रेषित पत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन से सहयोग करने की अपील की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!