Search

October 14, 2026 2:02 pm

हर घर तिरंगा अभियान: पाकुड़िया में तिरंगा यात्रा की शुरुआत, भाजपा नेताओं ने लोगों को तिरंगे के महत्व को समझाया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को तिरंगा यात्रा की शुरुआत महेशपुर विधानसभा अंतर्गत पाकुड़िया मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय भगत के अध्यक्षता में भाजपा नेता सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक साहा के अगुआई में पाकुड़िया मंडल के विभिन्न गांव में तिरंगा यात्रा निकाल गया। वहीं इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भ्रमण किया। वहीं इस दौरान भाजपा नेता सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने बताया कि मोदी जी आवाहन पर पूरे देश भर में 15 अगस्त को लेकर तिरंगा यात्रा निकालने का निर्देश दिया गया है ताकि देश एवं सभी विधानसभा के जनता को तिरंगे की महत्व को समझना चाहिए आमजन 15 अगस्त को जश्न के रूप में मनाए।मोके पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री सरिता मुर्मू ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीव भगत के साथ अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!