Search

August 9, 2026 1:13 am

बिजली तार चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए दो आरोपी, न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 176/26 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 324(4), विद्युत अधिनियम की धारा 136 तथा सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को दर्ज प्राथमिकी में बेलपोखर निवासी मोहम्मद जाहिर शेख और मोहम्मद मुस्लिम शेख को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दोनों को बीती रात बिजली के तार काटकर चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। इसके बाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बिजली चोरी से जुड़े मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!