अमर भगत
पंचायती राज विभाग के निदेश के आलोक में पाकुड़ ज़िला के प्रखंड अमड़ापाड़ा एवम् लिट्टीपीड़ा के मुखिया का सबकी योजना सबका विकास अभियान 2023 के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक योजना के निर्माण हेतु GPDP-एलएसडीजी से संबंधित विषय/थीम के चयन से संबंधित क्षमता विकास हेतु दो दिवसीय ग़ैर आवासीय प्रशिक्षण का आज समापन किया गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन के प्रथम दिन के अनुभवों को मुखिया द्वारा शेयर किया गया। प्रभारी ज़िला परियोजना प्रबंधक- सह- प्रखंड समन्वयक आनंद प्रकाश द्वारा प्रशिक्षण को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय सतत विकास लक्ष्य के सभी नौ थीम ग़रीबी मुक्त और उन्नत आजीविका गाँव, स्वास्थ्य गाँव, बाल हितैषी गाँव, जल पर्याप्त गाँव,स्वच्छ एवम् हरित गाँव,आत्मनिर्भर एवम् बुनियादी ढाँचा वाला गाँव,सामाजिक रूप से सुरक्षित एवम् न्यायसंगत वाला गाँव,सुशासन वाला गाँव एवम् महिला हितैषी गाँव के बारे में पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन एवम् शोर्ट वीडियो के माध्यम से मुखियाओं के मध्य समझ विकसित किया गया साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक योजना के निर्माण हेतु GPDP-एलएसडीजी से संबंधित विषय/थीम के चयन हेतु 05 दिसंबर 2023 तक विशेष ग्राम सभा के आयोजन संबंधित जानकारी भी दी गई।प्रशिक्षण को आगे बढ़ाते हुए प्रशिक्षण में उपस्थित सभी मुखियाओं को पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना के कार्यान्वयन हेतु निर्गत विभागीय पत्र की प्रति पत्र संख्या-626,दिनांक-18.03.2023 एवम् पत्र संख्या- 1273,दिनांक-26.05.2023 उपलब्ध कराते हुए प्राप्त राशि के व्यय हेतु निर्धारित दिशा-निदेश के बारे में साथ ही ई०जेम पोर्टल के माध्यम से खरीददारी करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में ग्राम पंचायत समन्वय समिति की बैठक,पंचायत ज्ञान केंद्र एवम् डिजिटल पंचायत योजना के बारे में विभागीय पत्र की प्रति उपलब्ध कराते हुए विस्तृत रूप से बताया गया।प्रशिक्षण के समापन पर मुखिया द्वारा अपना अनुभव भी शेयर किया गया।





