Search

April 30, 2026 8:04 am

भीषण सड़क दुर्घटना: दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो गंभीर रूप से घायल

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)सिमलोंग ओपी थाना क्षेत्र के कुंजबोना सिगलोंग मुख्य सड़क सिमलोंग पहाड़ के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सिमलोंग ओपी थाना क्षेत्र के डमरू गांव निवासी संतोष किस्कू 20 अपने मोटरसाइकिल संख्या जेएच 11एन 3420 से चटकम हटिया से अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से रमेश मुर्मू 42 अपने मोटरसाइकिल संख्या जेएच 17 ई 7256 से सिमलोंग की ओर आ रहे थे कि सिमलोंग पहाड़ के समीप दोनों मोटरसाइकिलो में आमने-सामने से टक्कर हो गया। जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों घटना कि सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनो घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया ।जहा डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके पश्चात गंभीर रूप से घायल को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया। वही ओपी थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया कि दोनो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। दुर्घटग्रस्त दोनो मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!