Search

September 25, 2026 12:44 pm

नगर थाना क्षेत्र में चोरी करते दो महिलाएं गिरफ्तार, नकदी व कांसा का लोटा बरामद

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक कॉलोनी में कंचन कुमारी, पति नंदलाल पाल के घर में चोरी करते हुए मंगलवार को दो महिलाओं को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से कांसा का एक लोटा, पर्स सहित 1242 रुपये नकद बरामद किए गए। इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या 108/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपित महिला नेहा बेद, पति आमिर बेद, निवासी पांडूसर, थाना दुबराजपुर, जिला वर्धमान (पश्चिम बंगाल) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!