मृतक एवं घायल युवक सभी पाकुड़ मालपहाड़ी थाना के रहने वाले बताए गए है।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क रांगा पुल के समीप गुरुवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार पाकुड़ मालपहाडी थाना क्षेत्र के पाइकपाड़ा गांव निवासी गजलु सोरेन 25 वर्ष , बाबूलाल मरांडी 25 वर्ष बिषु तुरी 22 तीनो मोटरसाइकिल संख्या जेएच 18 एच 3296 में सवार होकर लिट्टीपाड़ा की ओर आ रहा था कि रांगा पुल के समीप तीखा मोड़ में मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया जिससे मोटरसाइकिल चालक गजलु सोरेन की घटना स्थल पर ही मौत हो गया जबकि अन्य दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच तीनो को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां घायल दोनो व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया।चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आनंद ने बताया दुर्घटना में गजलु सोरेन का मौत घटनास्थल पर हो गया था,जबकि दो बाबूलाल मरांडी व बिसु तुरी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के पाकुड़ रेफर कर दिया गया।थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया दुर्घटना में एक कि मौत घटना स्थल पर ही हो गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है।मामले की जांच किया जा रहा है।






