Search

May 21, 2025 6:44 am

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत छात्राओं की एनीमिया स्क्रीनिंग एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई।

अब्दुल अंसारी

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत प्रखंड के झरिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गुरुवार को 92 छात्राओं की एनीमिया स्क्रीनिंग एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई। डॉ मंजर आलम ने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी 29 मार्च तक चलेगा।प्रखंड के सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रों में एनीमिया स्क्रीनिंग की जांच एवं हीमोग्लोबिन की जांच की जा रही है। एनीमिया स्क्रीनिंग जांच के पश्चात एनीमिया से ग्रसित पाए जाने वाले मरीजों को उम्र के हिसाब से दवा दिया जा रहा है। एनीमिया मुक्त भारत के तहत बच्चों,युवाओं और महिलाओं की जांच और उपचार कर एनीमिया मुक्त भारत बनाने का काम किया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर