Search

May 13, 2026 6:23 am

गांव चलो अभियान के तहत केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को बताना है।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान के तहत बूथ सामग्रियों का वितरण भाजपा जिला संयोजक सह पूर्व विधायक मिश्री सोरेन के उपस्थिति में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष विजय भगत के द्वारा किया गया। मौके पर भाजपा संयोजक सह पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने सभी बुथ अध्यक्ष को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार भाजपा के कार्यकर्ताओं को हर एक बूथ गांव में घर-घर तक पहुंचकर जनता के बीच प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी के जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को बताना है। एवं राजमहल लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा समर्थित उम्मीदवार को समर्थन में सहयोग का भी अपील ग्रामीणों से करना है। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता ह्रदानंद भगत, मोहन चौबे, उमाशंकर सिंह, विस्तारक संजय दास, टिंकू भगत, विनोद मुर्मू, सतीलाल राय सहित अन्य दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!