एस कुमार
महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सप्ताहिक हाट परिसर में शनिवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान पंप्लेट और स्टीकर आने जाने वाले वाहनों को रोककर लगाई गई. साथ ही मतदाताओ को हेंडवील देकर आगामी 1 जून को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।






