कहा- झामुमो और कांग्रेस ने सिर्फ अपनी तिजोरी भरी
एस कुमार
पाकुड़: महेशपुर प्रखंड के छक्कूधारा हटियापाडा मैदान में भाजपा की विजय संकल्प चुनावी जनसभा मेंभाजपा के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुँचे। वही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हेलीकॉप्टर से छक्कूधारा हटियापाडा मैदान में उतरे. जहां भाजपा में नेता व सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को पुष्प गुच्छ व माला पहनाकर स्वागत किया. विजय संकल्प चुनावी जनसभा में दुमका सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक सुफल मरांडी, मिस्त्री सोरेन, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बारी-बारी से मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए राजमहल प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में वोट देने की अपील की. वही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की योजना जनजनतक पहुँची है और सभी वर्गों के लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी भी है. उन्होंने महागठबंधन के नेता व मंत्रियों में खूब बरसे. कहा कि गठबंधन की सरकार के नेता से लेकर मंत्रियों तक अपनी झोली भरने का काम किया. संथाल परगना के राजमहल क्षेत्रों में कोयला, बालू व पत्थरों को सप्लाई करने का काम करते हुए पैसों की लूट हो रही है. विपक्ष पार्टी के लोग सिर्फ और सिर्फ लूटने का काम किया है. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के राजमहल प्रत्याशी ताला मरांडी को जीत दिलाने व राजमहल लोकसभा में कमल खिलाने को लेकर हुंकार भरते हुए 400 पार के नारे भी लगाया. मौके पर मिस्त्री सोरेन, सुफल मरांडी, अमृत पांडेय, पांचू सिंह, दुर्गा मरांडी, कालिदास मरांडी, तपन मंडल, रामचंद्र साहा, साधन झा, मौजेश टुडु सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.







