Search

May 13, 2026 10:49 am

चार बंद घरों का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने की लाखों की चोरी।

लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा स्थित वृन्दावन लाईन होटल के समीप राजीव नंदन चौधरी के घर में चार किराएदार के बंद घर का ताला तोड़कर शुक्रवार देर रात अज्ञांत चोरो ने लाखों रुपए की समान चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।जानकारी के अनुसार सिमलोंग में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मनेजर हितलाल हांसदा,कस्तुरबा गांधी लिट्टीपाड़ा के शिक्षिका ओसाका पन्ना हेम्ब्रम, पिएचडी विभाग के कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू एवं पिएचडी विभाग सोलर पैनल के मुंशी राजु यादव मकान मालिक राजीव नंदन चौधरी के घर पर भाड़े पर रहते थे।सभी लोग अपना रूम बंद कर अपने अपने घर गए हुए थे। बंद घर देख अज्ञात चोरों ने गैंती मार कर ताला तोड़कर इनवाइटर, कूलर, मोटर सहित लाखों रूपए का समान चोरी कर लिया। चार रूम मिलाकर सबसे ज्यादा नुकसान राजु यादव के रूम से चार मोटर, स्टार्टर सहित डेढ़ लाख का समान,बैंक मनेजर के रूम से बैटरी,इनवाईटर कुलर सहित 40 हजार के समान सहित कुल मिलाकर 2 लाख की चोरी हो गया है।बता दे कि इससे पहले 4/12/23 को राजीव नंदन चौधरी के घर रह रहे किराएदार के घर पर लाखों रूपए के समान की चोरी हुई थी, वही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक आवेदन नहीं दिया है।आवेदन मिलने के पश्चात कारवाई किया जाएगा।

img 20240608 wa00311891638206321016143
img 20240608 wa00325563814612363688582

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!