Search

October 18, 2026 7:48 am

अज्ञात चोरों ने की अमरापाडा बाजार से हुई पिकअप वैन की चोरी।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा:- बृहस्पतिवार को देर रात थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार के सड़क टोला से अज्ञात चोरों ने द्वारा एक पिकअप वैन चोरी कर लिया गया। चोरों के द्वारा काफी सफाई से वाहन की चोरी की गई जिसकी भनक गाड़ी मालिक या फिर आसपास के लोगों को नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे जब वाहन मालिक घर से बाहर निकला तो देखा कि वाहन गायब है। उसने वाहन चालक सहित अन्य लोगों से भी इसकी जानकारी ली लेकिन हाथ खाली रहा। मिली जानकारी के अनुसार सड़कटोला निवासी किशन भगत का पिकअप वैन संख्या जेएच 04 एक्स 1914 घर के बाहर चालक के द्वारा खड़ा किया गया था। किशन के लिखित शिकायत पर अमड़ापाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!