Search

October 26, 2026 10:28 pm

मध्यान्ह भोजन में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का हंगामा।

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड): मध्यान्न भोजन में अनियमितता को लेकर प्राथमिक विद्यालय चौकीढाब में सोमवार को अभिभावको ने हंगामा किया ।अभिभावक दिनेश साहा, रमेश साहा, देवेंद्र साहा, टुनटुन साहा रामदयाल साहा, ढूंढो मुर्मू,आदि ने बताया की संजोजिका स्कूल आती ही नहीं है ,सारा काम प्रधानाध्यापक अपना मनमर्जी तरीके से मध्यान भोजन का व्यवस्था देखते हैं । विद्यालय के मध्यांन भोजन मेन्यू अनुरूप नही बन रहा है।बच्चो को भरपेट भोजन भी नही मिलता है ।वही विद्यालय में मात्र एक ही शिक्षक है। जो आज मतदाता पुनरीक्षण कार्य में पाकुड़ गया हुआ है ।उसके बदले निकट के विद्यालय के एक पारा शिक्षक जितेंद्र नाथ साहा के देखरेख में आज स्कूल संचालक हो रहा था ।अभिभावकों ने स्कूल संचालक के लिए कम से कम तीन शिक्षक होना चाहिए की मांग की है। पारा शिक्षक ने बताया की मध्यान्ह भोजन मेन्यू अनुरूप बनाया गया था। भोजन को लेकर बच्चो को कोई शिकायत नही है। मुझे मात्र आज भर का प्रभार मिला है। उधर इस संबंध में बीइईओ रफीक आलम से संपर्क करने चाहने पर नही हो पाया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!