Search

May 11, 2026 6:31 pm

पाकुड़ से पटना तक दौड़नी चाहिए वंदे भारत, अब नहीं सहेंगे सौतेला व्यवहार,दुर्गा सोरेन सेना।

डीआरएम बोले – पाकुड़ के लिए वंदे भारत या शताब्दी पर जल्द होगा विचार।

हावड़ा मंडल के डीआरएम के पाकुड़ आगमन पर शनिवार को दुर्गा सोरेन सेना ने पाकुड़ से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष उज्ज्वल भगत ने कहा कि यह रेलखंड डिवीजन में सर्वाधिक राजस्व देने वालों में है, लेकिन यात्रियों के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया गया है। जिला महामंत्री परमजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य कार्यों के लिए पटना जाते हैं, लेकिन सीधी ट्रेन नहीं है। हावड़ा और मालदा मंडलों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण रेलमार्ग पर वंदे भारत की सुविधा नहीं दी गई, जबकि कम यात्रियों वाले मार्गों पर यह ट्रेन चल रही है। जिला सचिव नवीन सिंह ने स्टेशन प्रवेश द्वार पर लगे जालीनुमा ड्रेन कवर से हो रही यात्रियों की परेशानी का मुद्दा भी उठाया। डीआरएम ने इस पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत सुधार करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जल्द ही पाकुड़ के लिए वंदे भारत या शताब्दी एक्सप्रेस में से किसी एक की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!