Search

October 23, 2026 8:30 pm

अंबेडकर जयंती पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने बाबा साहब को किया याद

सुदीप कुमार त्रिवेदी

संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष एवं विलक्षण प्रतिभा के धनी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्म तिथि पर आज पाकुड़ के विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने बाबा साहब को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया । आज पाकुड़ के कुमार कालिदास मेमोरियल कालेज के आदिवासी छात्र संघ ने अपने बैनर तले छात्र नेता कमल मुर्मू के नेतृत्व में पाकुड़ जिला मुख्यालय के पेट्रोल पंप चौक पर स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनको नमन किया । इस अवसर पर छात्र नेता कमल मुर्मू ने कहा कि भीमराव अंबेडकर दलित वर्गों के लिए जितना किया है उतना ना तो कोई कर पाया और ना ही कर पाएगा। वहीं दूसरी ओर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ आजसे के जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पर पहुँचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर कर अपनी श्रद्धा को व्यक्त किया। इस अवसर पर आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि भारतीय संविधान व लोकतंत्र के लिए आज का दिन पवित्र व पावन है क्योंकि आज संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती है । उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब समाज को आगे ले जाने वाली प्रगतिशील सोच के धनी व्यक्ति थे जिन्होंने अपने दृढ इच्छा शक्ति के बल बूते इस समाज को सही दिशा दी और आज पूरा देश उनके द्वारा सुझाए गए मार्ग पर अग्रसर है । इस अवसर पर केंद्रीय कमेटी सदस्य सह प्रखंड सचिव मनीष चौबे, जिला प्रवक्ता शेख शादी रहमतुल्लाह, मीडिया प्रभारी अहमदुल्लाह, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष लक्खी सिंह के अलावे अबदुल आलिम, बारिउल, परवेज मोमिन, प्रिंस साहेब व सफीकुल जैसे कार्यकर्ता मौजूद थे ।

img 20240414 wa00271348159940976806352

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!