Search

May 15, 2026 8:28 pm

विजय हांसदा राजमहल की बुनियादी ढांचा विकसित करने में असफल रहे–आलमगीर आलम

इंडी गठबंधन के नेता व मंत्री ने झारखंड की संपदा को जम कर लूटा

सुदीप कुमार त्रिवेदी

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम ने सदर प्रखंड के इशाकपुर सहित अन्य पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया एवं उपस्थित ग्रामीणों से एनडीए प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में वोट देने की अपील की । इस दौरान आजसू जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार भी केन्द्र में एनडीए की सरकार बनेगी, ऐसे में राजमहल लोकसभा में ताला मरांडी को ही जिताना है और प्रचंड मतों से विजय बनाना है। इस क्षेत्र की जनता ने विजय हांसदा को लगातार 10 साल मौका दिया पर निवर्तमान सांसद शिक्षा, स्वास्थ, रोज़गार, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने में असफल रहे। आलमगीर ने आगे कहा कि यहां की जातीय समीकरण की बदौलत विजय हाँसदा चुनाव जीतने की मंशा बनाए हुए हैं, इसलिए वो इस क्षेत्र में विकास के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं किया, बल्कि इंडी गठबंधन के नेताओं ने झारखंड की संपदा को भरसक लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ा। जिसका परिणाम ये है की आज इंडी गठबंधन के दोनों शीर्ष नेता सलाखों के पीछे है। इस बार उनका ये भ्रम को तोड़ना है और 10 साल का हिसाब किताब करना है । मौके पर आजसू जिला प्रवक्ता शेकसादी राहमातुल्ला, जिला मीडिया प्रभारी आहमदुल्ला, इशाकपुर पंचायत अध्यक्ष सोफीकुल, अब्दुल्ला, शाहिद, सफीकुल शेख, यूनुस, फेकारुल, मुख्तार, इब्राहिम, मोती, अशरफुल, जमीरूल, मोहीदुर, मैमुर, नूर इस्लाम, सामद, बाबू, रसीकुल सहित दर्जनों आजसू कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!