Search

May 16, 2026 8:05 am

लोगों के हर दुख दर्द में शामिल होते हैं विजय हंसदा नेताओं से उनकी लोकप्रियता बर्दाश्त नहीं : उदय

मीडिया में छाए रहने के लिए बिपक्ष देते हैं अनर्गल बयान।

राजकुमार भगत

पाकुड़। वर्तमान सांसद विजय हादसा एक सभ्य और सुशिक्षित व्यक्ति हैं । पढ़े लिखे इंसान है। वे अनर्गल बात ना करते हैं ना अनर्गल जवाब देना चाहते हैं। उक्त बातें कांग्रेस एवं जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने कहीं। कांग्रेस महासचिव उदय लखमांनी कहते हैं कि विजय हांसदा का व्यक्तित्व उज्जवल दर्जे के हैं। अपने मुंह से अपनी बड़ाई करना पसंद नहीं करते। अखबारों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पता चलता है की कुछ नेता उनके विरुद्ध अनर्गल बातें करते हैं। किंतु सच्चाई यह है यह सभी ने देखा है वह हर हमेशा कोई ना कोई कार्यक्रम में व्यस्त रहते हैं। गांव में भ्रमण करना उनके दुख दर्द में शामिल होना उनका मदद करना चाहे अग्निकांड हो या कोई और वह तुरंत ही मौके पर पहुंचते हैं और मदद करते हैं। किंतु कुछ नेता द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि वे गांव और समाज से दूर रहे । सच्चाई यह है की वह गांव समाज से हर समय निकट रहे और हर समय समय पर हर संभव ग्रामीणों को मदद किया और आगे भी करते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कुमार सरकार कहते है की विजय हसदा के पिताजी थॉमस दा भी सांसद रह चुके हैं कई बार उन्होंने चुनाव जीता है। उनके पुत्र विजय हंसदा गरीबों के मसीहा है। चाहे कहीं बिजली खराब हो तुरंत ट्रांसफार्मर लगवाने या कहीं पानी की समस्या हो तुरंत अधिकारियों को फोन करके व्यवस्थित करने का आदेश दिया है। सालो भर क्षेत्र भ्रमण करते हैं । किंतु कुछ नेता क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता देख केवल मीडिया में छाए रहने के लिए अनर्गल बयान बाजी करते हैं। वही रामविलास कहते हैं की विजय हसदा की विजय को कोई रोक नहीं सकता। चाहे जितना जोर लगा ले। विजय हसदा एक ऐसे इंसान है जो हर समय हर वक्त जनता के साथ हैं और जनता के कामों में पूर्ण रूप से केवल रुचि ही नहीं लेते हैं बल्कि उस कार्य को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। उनकी जीत को कोई रोक नहीं सकता। विजय हंसदा सा के जीत सुनिश्चित है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!