Search

May 3, 2026 10:34 pm

चोरी के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़ा

गांव में रात को हुई है ट्रांसफार्मर की चोरी

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): डांगापाड़ा गांव में शुक्रवार रात को सन्दिग्ध हालात में घूम रहे दो व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ा। पकड़े गए महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोलाग्राम निवासी शंकर पाल व अमड़ापाड़ा संथाली के सलाउद्दीन अंसारी है। वही दोनो के साथ साथ एक बाइक डब्लूबी 38 ए जी 5147 को भी पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के कामेश्वर गोराई की पूर्व में ईरिक्शा की चोरी घर से हुई थी। कामेश्वर गोराई ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे अपने ईरिक्शा को घर के बाहर रख सो रहा था कि आवाज होने पर घर से बाहर निकला। जहाँ दो बाइक में सवार चार लोग खड़ा पाया गया। मुझे देखने साथ एक बाइक में सवार होकर दो व्यक्ति तुरन्त भाग निकला। वही हल्ला होने पर ग्रामीणों ने दो व्यक्तियों को बाइक सहित पकड़ लिया। घर के मालिक ने बताया कि ईरिक्शा को चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। जो कर नही पाया। उधर इसी रात को गांव के ही काली मंदिर निकट स्थित ट्रांसफार्मर की चोरी हो गई। जहाँ चोरों ने टांसफार्मर के कोयल आदि लेकर भाग निकला। गिरफ्त में आये दोनो व्यक्तियों को ग्रामीणों ने अपने कब्जे में रखा। पकड़े गए दोनो व्यक्तियों ने चोरी की घटना को लेकर साफ इंकार किया। उधर उक्त दोनों व्यक्तियों को ग्रामीणों द्वारा पुलिस के हवाले किया गया।

picsart 24 09 07 21 11 53 3824401997437854166327

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!